CM भूपेश बघेल ने दी देवशयनी एकादशी की बधाई,कहा- देव शयन करेंगे, अगले चार महीने मंगल कार्य बंद रहेंगे
Bhupesh Baghel Devshayni Ekadashi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा कि आप सभी को पवित्र देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान विष्णु जी की कृपा समस्त जगत पर बनी रहे। आज से हमारे देव शयन करेंगे, अगले चार महीने मंगल कार्य बंद रहेंगे।

ज्ञात हो कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक साल भर पड़ने वाले तीज त्योहारों में से एक खास दिन आज है। आज देवशयनी एकादशी है. जिसे सनातन परंपराओं के अनुसार बेहद शुभ माना गया है। यह पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि (11वें दिन) को आता है। इसे देवशयनी एकादशी, हरि शयनी एकादशी और आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
देवशयनी शब्द का अर्थ भगवान को विश्राम करने या सोने से है, विशेष तौर पर भगवान विष्णु के बारे में माना जाता है कि वह इस एकादशी के बाद क्षीर सागर में शेषनाग पर विश्राम करते हैं। माना जाता है कि भगवान विष्णु चार माह के बाद प्रबोधिनी एकादशी या देव उत्थान के दिन जागते हैं।
बहरहाल चुनाव से महज 4 महीने पहले सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को भी नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बनाये गए टीएस सिंहदेव, CM भूपेश बघेल ने कहा- हैं तैयार हम












Click it and Unblock the Notifications