छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बनाये गए टीएस सिंहदेव, CM भूपेश बघेल ने कहा- हैं तैयार हम
T S Singhdeo Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा परिवर्तन करते हुए टीएस सिंहदेव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले पार्टी की गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है।
सिंहदेव ने कहा है नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि कम समय सभी साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे,निभाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में टीएस सिंहदेव के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ.
माना जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित बैठक में टी एस सिंहदेव ने आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर एक बार फिर वह कथित वादा याद दिलाया है , जिसमे ढाई साल बाद उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिए जाने पर सहमति बनी थी। लगभग साढ़े 4 साल गुजर जाने के बाद भी सिंहदेव की उम्मीद बरकरार थी ,लेकिन भूपेश बघेल अब भी मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। बहरहाल सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस में एकजुटता लाने का प्रयास किया गया है।
भूपेश सरकार के ढाई साल पुरे होते ही सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाये जाने के कयासों के बीच कांग्रेस के 52 विद्यायकों ने दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल के पक्ष में तगड़ी लॉबिंग की थी,जिसमे बाद आलाकमान ने भूपेश बघेल पर ही अपना भरोसा कायम रखा था।
शुरुआती दौर में भले ही केंद्रीय नेतृत्व ने किसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच विवाद को फौरी तौर पर सुलझाने में कामयाबी हासिल की थी,लेकिन संगठन का यह प्रयास एक साल भी नहीं टिक सका था। सिंहदेव ने केंद्रीय संगठन को उनका वादा याद दिलाने के लिए ही पंचायत विभाग से इस्तीफा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications