सीएम भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा चुनाव टालने की साजिश तो नहीं कर रही?, चुनाव आयोग को लेकर उठाया सवाल
रायपुर। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी संशय बना हुआ है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते एक तरफ जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से चुनाव टालने की अपील किया था। वहीं पीएमओ की मीटिंग में चुनाव आयोग को भी बुलाया गया था। हालांकि विपक्ष केंद्र सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज ओमिक्रॉन के कुछ ही मामले हैं। क्या चुनाव टालने की साजिश कर रही है बीजेपी? कई अटकलें हैं। एक स्वतंत्र संस्था के रूप में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता आजकल संदिग्ध है क्योंकि वे पीएमओ द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हुए थे।

बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। सीएम बघेल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना से लोगों की मौत हो रही थी, तो भी चुनाव नहीं टाले गए थे। अभी ओमिक्रॉन के मामले कम हैं, फिर भी चुनाव टालने की बात कही जा रही है। BJP चुनाव टालने की साजिश तो नहीं कर रही?
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ उन राज्यों की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की, जहां चुनाव होने हैं। आयोग ने सरकार से इन राज्यों में टीकाकरण कार्यक्रम तेज करने को कहा। आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और मणिपुर में कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक लेने वालों का प्रतिशत अब भी कम है, जबकि उत्तराखंड और गोवा में यह लगभग 100 प्रतिशत है ।












Click it and Unblock the Notifications