अमेरिका में बिखर रही छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक की छटा, नाचा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से की मुलाकात
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मौके पर उन्होंने सीएम साय को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रतिनिधिमंडल ने नाचा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाचा 19 देशों में कार्यरत है। इसके तीन हजार से जयदा सदस्य हैं। इनके सदस्य सामाजिक कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को विदेशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शिकागो यूएसए में डीट्राइबल्स फाउंडेशन की तरफ आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने नाचा के कामों की सराहना की और आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में नाचा के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, संस्थापक गणेश कर, उपाध्यक्ष मीनल मिश्रा, संयोजक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष कोलोराडो चैप्टर अभिजात मिश्रा उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications