कैसे मिलेगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात का समय ? जानिए कांटेक्ट नंबर और ईमेल का पता
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करना अब सुगम होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इन संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई है। अगर आप किसी आवश्यक कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलना चाहते हैं,तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय (पहुना) में मुलाकात के लिए दूरभाष और ईमेल पर समय लिया जा सकता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर +91-7024529444, +91-7024826444 जारी किए गए हैं। इसके अलावा ईमेल के पते [email protected] पर पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री साय विष्णुदेव से मिलने पहुंचे आदिवासी, फोटो लेने की मच गई होड़












Click it and Unblock the Notifications