छत्तीसगढ़ सरकार लाएगी नक्सल मामलों के लिए नई पुनर्वास नीति, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं,लेकिन राज्य के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कई मर्तबा इसपर सवाल उठा चुकी है। गुरुवार को कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को इन सब विषयों को राजनीती से ऊपर उठकर देखना चाहिए।

रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा कि पिछली बार जब 29 नक्सली मारे गए, तब कांग्रेस और विपक्ष के लोग इस घटना को नकली बता रहे थे, जबकि स्वयं नक्सलियों ने 29 लोगों का लिस्ट जारी किया। ये बहुत ही दुःख की बात है। अब इन लोगों को क्या कहें, ये लोग तो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करने वाले लोग हैं। उनसे मेरा यह आग्रह है कि इन सब विषयों को राजनीती से ऊपर उठकर देखें।

cg news jpg

मुठभेड़ को कांग्रेस द्वारा फर्जी कहे जाने पर इसका खंडन करते हुए सीएम साय ने कहा कि लगातार हमारे जवानों को सफलता मिल रही है। उन्होंने पुनर्वास नीति पर कहा कि हमारी पुनर्वास नीति के कारण नक्सली आत्मसर्पण भी कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि इस नीति में और नया बेहतर हो सकता है, साथ ही नई पुनर्वास नीति लाने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें CG: अमित शाह ने की नक्सलवाद के खिलाफ सफलता पर तारीफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मोर्चे पर विष्णु सरकार को मिल रही सफलता के लिए उसकी जमकर तारीफ की है। जिस पर कांग्रेस प्रश्न उठा रही है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गृह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने हमारी सरकार पर विश्वास जताया है।

सीएम साय ने कहा कियह सब डबल इंजन सरकार की वजह से संभव हुआ है कि मात्र 3-4 महीनों में 112 नक्सली मारे गए हैं, लगभग पौने चार सौ नक्सली आत्मसमर्पण किये हैं और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। ये हमारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। साय बोले कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस विषय पर बहुत ही गंभीर है और जल्द ही छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का समापन चाहते हैं।

यह भी पढ़ें Odisha में भाजपा का चुनावी वादा, 3100 रुपए होगी धान खरीदी , छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+