छत्तीसगढ़ः ऑफिस से लौटते ही कमरे में घुसी पत्नी तो देखा कि पति बना रहा था समलैंगिक संबंध फिर...
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के नेवई थाना इलाके की रहने वाली महिला ने शनिवार को कोर्ट से अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की। महिला के अनुसार उसने अपने पति को उसके पुरुष दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केवल पति के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

चार साल पहले हुई थी शादी
महिला ने कोर्ट से मांग की है कि उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना व दूसरे मामलों में भी केस दर्ज किया जाए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। आरोपित पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। वहीं पीड़ित महिला एचआर मैनेजर के पद पर तैनात है।

पति को पुरुष दोस्त के साथ बिस्तर पर पाया
महिला के ससुराल वालों ने शादी के वक्त 25 लाख रुपये और गृहस्थी का सामान लिया था। पति शादी के बाद से ही महिला से दूरी बनाए रखता था उसके करीब बिल्कुल ही नहीं आता था। इसी दौरान एक दिन वह ऑफिस से जल्दी घर लौटी तो अपने पति को उसके दोस्त के साथ एक बिस्तर पर पाया, जिसके बाद वह सन्न रह गई।

मामला पहुंचा कोर्ट
पीड़िता ने अपने पति के उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस दौरान आरोपित पति ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रजिस्टर में साइन करवाते हुए यह बात किसी से न कहने को कहा था। पूरे प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications