Loksabha Election CG: लोकतंत्र से हारा गनतंत्र, नक्सलियों के बहिष्कार बावजूद बस्तर में 3 बजे तक 58.14 % मतदान
Bastar Lok Sabha Election2024: छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक लोकसभा सीट पर 58.14 % मतदान हुआ है। इस लोकसभा सीट के तहत माओवाद प्रभावित 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया है। यहां 3 3 तक ही वोटिंग होनी थी। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के बीच है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए बाहर निकलते देखे गए। क्षेत्र में गर्मी को देखते हुए सुबह से मतदान केंद्रों के सामने लंबी लाइन देखी गई है। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें Lok Sabha Election: बस्तर में मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर ब्लास्ट में जवान घायल, सीएम विष्णुदेव ने जताया दुख
ज्ञात हो कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें से कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा और जगदलपुर के 72 मतदान केंद्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इन क्षेत्रों में वोटर्स ने दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अफसरों ने बताया कि क्षेत्र के बस्तर और जगदलपुर के बाकि 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। बस्तर क्षेत्र के कुल 14,72,207 मतदाता, जिनमें 7,71,679 महिला और 7,00,476 पुरुष मतदाता शामिल हैं, अपने मत अधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिकारीयों में बताया कि क्षेत्र में थर्ड जेंडर के 52 मतदाता हैं। क्षेत्र में कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications