CHHATTISGARH: सितंबर के अंत तक मिल जाएगी न्याय योजना की तीसरी किश्त, CM भूपेश बघेल ने दी जानकारी
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन मजदूरों को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की तीसरी किश्त की का भुगतान सितम्बर माह की अंतिम तक कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला समृद्धि सम्मेलन के दौरान दी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह निर्णय अगले माह अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में लिया है। इससे पहले भूपेश बघेल योजनाओं की तीसरी किश्त का भुगतान अब तक छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 01 नवम्बर को किया जाता रहा है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के धान समेत अन्य प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी 4 किश्तों में दी जाती है। इस योजना के जरिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में राज्य के करीब 24.43 लाख किसानों को दो किश्तों में 3704 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को पहली किश्त की राशि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 21 मई 2023 को 1894.93 करोड़ रूपए और द्वितीय किश्त की राशि राजीव गांधी की जयंती के मौके पर 20 अगस्त 2023 को 1810 करोड़ रूपए प्रदान की गई थी।
तीसरी किश्त की राशि करीब 1890 करोड़ रूपए किसानों के बैंक खातों में इस माह के अंतिम तक जारी कर दी जाएगी।सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा इसको लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications