Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लिव-इन में रह रही लड़की ने अपने ही पांच दिन के बच्चे को मारकर तालाब में फेंका, जेठानी पिलाती थी बच्चे को दूध

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन में रह रही लड़की ने अपने पांच दिन के नवजात बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की ने नवजात के शव को तलाब में फेंक दिया। फिर खुद बच्चे के खो जाने को लेकर हंगामा करने लगी। हालांकि जब पुलिस को उस पर संदेह हुआ तो उससे सख्त से पूछताछ की गई। फिर जो सच सामने आया, उसे सुन हर कोई हैरान रह गया।

बच्चे को होने पर प्रेमी के परिजन थे खुश

बच्चे को होने पर प्रेमी के परिजन थे खुश

बता दें कि युवती पहले ही बच्चा नहीं चाहती थी लेकिन प्रेमी के परिजन काफी खुश थे। लैलूंगा थाने की पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। लैलूंगा थाने कामपुर भेड़ीमुड़ा का रहने वाला खेमराज भगत एक साल पहले रायगढ़ में आकर गाड़ी चलाने का काम करता था। यहां उर्दना की रहने वाली लड़की मोनिका भगत से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और कुछ दिन बाद खेमराज और मोनिका रायगढ़ में रहने के बाद भेड़ीमुड़ा में ही रहने लगे।

खुद बच्चे को मौत के घाट उतारकर शोर मचाने लगी लड़की

खुद बच्चे को मौत के घाट उतारकर शोर मचाने लगी लड़की

बीते साल सितंबर में लड़की गर्भवती हो गई थी और बीते 6 जनवरी को उसने बेटे को जन्म दिया। शनिवार शाम प्रेमी खेमराज छेरछेरा त्यौहार मनाने गांव में घूम रहा था। शाम 7 बजे के करीब युवती ने शोर मचाते हुए बताया कि उसके बेटे को कोई उठा ले गया। इसके बाद खेमराज के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी पूरी रात खोजबीन की लेकिन किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने किया खुलासा

पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने किया खुलासा

रविवार सुबह टीआई को पता चला कि दोनों लिव इन में रहते हैं। इसके बाद खेमराज ने बताया कि मोनिका गर्भपात कराने का दबाव बना रही थी। इसके बाद जब मोनिका से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बच्चे का मुंह दबा कर घर के पास ही तलाब में फेंक दिया है। मोनिका ने जन्म देने के बाद ही बच्चे को दूध पिलाना बंद कर दिया था। इसके बाद बच्चे के रोने पर खेमराज के बड़े भाई की पत्नी बच्चे को दूध पिलाने लगी।

बच्चे के पैदा होने पर नहीं पिलाया दूध

बच्चे के पैदा होने पर नहीं पिलाया दूध

प्रेमी ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग होने के बाद गांव में रह रहे थे। लेकिन मोनिका हमेशा रायगढ़ लौटने को कहती थी। हालांकि वह गांव से बाहर रहने पर असमर्थता जाहिर कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच पिछले कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था। इसी से नाराज होकर मोनिका ने बच्चे को गोद में लिटा कर कंबल से मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+