Chhattisgarh News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे बिलासपुर, साहू समाज के परिचय सम्मेलन का किया शुभारंभ

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को बिलासपुर की सिम्स ऑडिटोरियम में साहू समाज की विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया। साव ने भक्त माता कर्मा की आरती और पूजा अर्चना के साथ सम्मेलन की शुरुआत की।

cg news

इस सम्मेलन में बिलासपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में युवक युवतियां अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। समाज द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी इस अवसर पर मौजूद थे।

डिप्टी सीएम अरुण साव के राज्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर महती जवाबदारी मिलने पर उनका जिला साहू समाज की ओर से सम्मान किया गया। अरुण साव ने सम्मान से अभिभूत होकर अपने संबोधन में कहा कि मेहनत और ईमानदारी साहू समाज की पहचान है। जिसके कारण समाज आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। ये विशेषता समाज में आगे भी बने रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही अन्य समाजों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता साहू समाज में निहित है। छत्तीसगढ़ की तरक्की और बेहतरी के लिए ये गुण जरूरी है। डिप्टी सीएम ने गांव के एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू संघ और नगर साहू संघ बिलासपुर द्वारा किया गया था। जिला साहू संघ के अध्यक्ष तिलक राम साहू ने स्वागत भाषण दिया,वहीं नगर अध्यक्ष पवन साहू ने आभार ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन पहुंचे ओड़िशा , शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+