छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन पहुंचे ओड़िशा , शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा प्रवास के दौरान शनिवार को संबलपुर जिले के कुडोपाली में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने कुडोपाली में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में शहीद होने वाले 57 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता को नमन किया।

ज्ञात हो कि पहाड़ी क्षेत्र कुडोपाली में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का युद्ध हुआ था, जिसमें ओडिशा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सुरेद्र साय के भाई वीर छाबिल साय समेत 57 लोग शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि हर देशवासी का कर्तव्य है कि वह अपने शहीदों का सम्मान करें, उनकी देशभक्ति, कठिन संघर्षों और बलिदानों की कहानी वर्तमान की पीढ़ी को बताएं और उनमें राष्ट्रीय भावना जागृत करें। उन्होंने कहा कि हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, वाघा यतीन, खुदीराम और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है।
गवर्नर हरिचंदन ने उपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ओडिशा में अंग्रेजों के विरुद्ध किए गए पाइका विद्रोह का उल्लेख किया। संबलपुर में वीर सुरेंद्र साय और उसके साथी जमींदारों ने खुला विद्रोह किया। बताया जाता है कि अग्रेजों की सेना ने 17 दिसंबर 1857 को कुडोपाली पर हमला किया, लेकिन सेनानियों ने साहस के साथ लड़ाई लड़ी और उनको पस्त कर वापस जाने के लिए विवश कर दिया। इस लड़ाई में 4 सेनानी शहादत को प्राप्त हुए।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: कुलदेवता की शरण में पहुंचे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, धर्मपत्नी के साथ की पूजा अर्चनाc












Click it and Unblock the Notifications