छत्तीसगढ़ में बजट की तैयारियां जारी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रामविचार संग ली अफसरों की बैठक
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार बजट की तैयारियों में जुटी हुई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगातार विभिन्न विभागों की बैठके ले रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।

मंत्री ओपी चौधरी और रामविचार नेताम ने मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था सहित विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
वित्त मंत्री चौधरी और मंत्री रामविचार नेताम ने विभागों के बजट की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह, अगर मैं यहां का MLA होता, तो लाता राम मंदिर निर्माण पर अभिनंदन प्रस्ताव












Click it and Unblock the Notifications