Raipur: अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, प्रार्थना में मांगी छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का पावन दिन स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। पांच सौ वर्षों की तपस्या के बाद यह सुअवसर आया है। हमारे भांचा राम एक टेंट से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। हम सभी के लिए भी यह खुशी की बात है। श्री साय ने कहा कि आज लोग अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं। पूरा प्रदेश राममय है।
सीएम साय ने कहा कि लव-कुश को समर्पित बैंड की यह धुन अभिभूत कर रही है। इस पुण्य आयोजन के लिए उन्होंने श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति को बधाई दी। गौरतलब है कि आज अयोध्या में हुए श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्री राम चरित मानस अखंड रामायण पाठ आयोजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications