Chhattisgarh BJP: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, वादों को बताया मोदी की गारंटी, पढ़िए जरूरी बातें
BJP Manifesto Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र लांच करते हुए कहा कि चुनाव का घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का कार्य करेंगे। खास बात यह है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को "मोदी की गारंटी" टैग लाइन से सजाया है।

भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किसान,धान और भगवान राम भी हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल और 500 रुपये में गैस का सिलेंडर कई महत्त्वपूर्ण बातें हैं।
(1) 500 रुपये में गैस का सिलेंडर
(2) छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना
(3) छत्तीसगढ़ शक्ति पीठ को उत्तराखंड के तर्ज पर होगा विकसित
(4)कृषि उन्नति योजना की होगी शुरुआत. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर होगी
(5) किसानों को एकसाथ किया जाएगा भुगतान
(6) धान खरीदी से पहले मिलेगा बारदान
(7)हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना
(8) महतारी वंदन योजना की शुरूआत करेंगे
(9) 12 हजार रुपए सालाना हर विवाहित महिला को देने का फैसला
(10) 2 साल में 1 लाख खाली पदों में होगी भर्ती
(11) 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर घर
(12) तेंदुपत्ता संगग्रहण 5500 रुपये प्रति मान बोरा, 4500 रुपये का बोनस अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को मिलेगा
(13) चरण पादुका योजना फिर से होगी लॉन्च
(14) आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का उपचार सीएम राहत कोश से किया जाएगा
(15) भर्ती घोटाले में शामिल लोगों पर कटोर जांच होगी
(16)नए उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी
यह भी पढ़ें कांग्रेस के डिजिटल प्रचार अभियान का हिस्सा निकला प्रमोद, पंचायत वेब सीरीज से है प्रभावित
(17)एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर एससीआर
(18) इनोवेशन हब रायपुर में बनेगा, 6 लाख से ज्यादा रोजगार
(19) रानी दुर्गावती योजना
(20)कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस
(21)एम्स से तर्ज पर हर लोक सभा क्षेत्र में CIMS बनाएंगे
(22) इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन फिर से शुरुआत करेंगे(23)प्रति क्विंटल 3100 रुपए एकमुश्त मिलेगा
(24) भूमिहीन मजबूरों को सालाना 10,000
(25) 10 लाख तक गरीबों का मुफ्त इलाज। 5 लाख आयुष्मान से। उसके ऊपर मुख्यमंत्री विशेष सहायता से।
(26) 5500 में खरीदेंगे तेंदूपत्ता
(27) 4500 रुपये तक बोनस
(28) बस्तर और सरगुजा का अलग से घोषणापत्र जारी होगा
(29) सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए पृथक घोषणा पत्र
(30) डेढ़ लाख बेरोजगार युवाओं को भर्ती कर सार्वजनिक घर पहुंच सेवा
(31) उद्यम क्रांति के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याजमुक्त ऋण
(32) बनेंगे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास
(33) दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल
(34) दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर एससीआर स्टेट केपिटल रीजन
(35) इनोवेशन हब में 6 लाख रोजगार के अवसर
(36) विद्यार्थियों को मिलेगा ट्रेवल एलाउंस
(37) इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के तहत देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आमंत्रण
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से पुराना है CD कांड का नाता, जानिए रोचक सियासी इतिहास
.












Click it and Unblock the Notifications