Chhattisgarh: बिखरने लगा केजरीवाल का कुनबा, कोमल हूपेंडी ने थामा भाजपा का दामन, कभी थे AAP का सीएम फेस
Chhattisgarh BJP: अरविंद केजरीवाल के जेल जाते ही आप के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। किसी समय छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की तरफ से कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कोमल हूपेंडी ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी का भाजपा में प्रवेश करावाया। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में सीएम साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आप पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।कोमल जी से मैंने पूछा "अबकी बार"...उन्होंने "400 पार" बोलकर कांकेर का मूड बता दिया। साल 2013 और 2018 विधानसभा चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवक कोमल हूपेंडी को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था। कोमल हूपेंडी पेशे से शिक्षक रहे हैं।
यह भी पढ़ें आपका केजरीवाल शेर है, उसे ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे...












Click it and Unblock the Notifications