छत्तीसगढ़: झीरम नक्सल हमले के गवाह शिवनारायण द्विवेदी ने ली आप की सदस्यता

छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी कर रही कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता डॉ. शिवनारायण द्विवेदी को अपने कुनबे में शामिल कर लिया है।

रायपुर, 24 सितंबर। छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी कर रही कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता डॉ. शिवनारायण द्विवेदी को अपने कुनबे में शामिल कर लिया है। शनिवार को शिवनारायण द्विवेदी ने नई दिल्ली में आप आदमी पार्टी की टोपी पहन ली। छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने कहा,वह अरविंद केजरीवाल को पीएम बनाने के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे।

AAP CG1

दरअसल डॉ. शिवनारायण द्विवेदी पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार होते थे। 2018 के चुनाव से पहले वह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव थे।

झीरम घाटी नक्सल हमले के पीड़ितों में भी उनका प्रमुख नाम था। लेकिन पार्टी में किनारे किये जाने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। काफी समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने अब आप का दामन थाम लिया है। शिवनारायण द्विवेदी का लम्बा राजनितिक अनुभव है। माना जा रहा है कि आप उनको किसी बड़ी जिम्मेदारी से सुशोभित करेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का एक सरकारी अस्पताल बना मिसाल, आंखों के इलाज में लगी है 35 लोगों की टीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+