छत्तीसगढ़ः हर रोज भोजन कराती थी बुजुर्ग महिला लेकिन एक दिन नहीं दिया खाना तो उतार दिया मौत के घाट

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बुजुर्ग महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला आरोपित को रोज खाना खिलाती थी। लेकिन एक दिन महिला ने उसे खाना देने से मना कर दिया तो आरोपित युवक आक्रोशित हो गया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

घर के पास ही भूखा-प्यासा घूमता था युवक

घर के पास ही भूखा-प्यासा घूमता था युवक

हालांकि जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला जिले के अलकतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदलहा गांव के नागेश्वर आश्रम का है। यहां सदन लाल देवांगन अपनी मां धनमत बाई देवांगन के साथ रहता था। लॉकडाउन होने के कारण चंदनिया गांव का रहने वाला युवक राकेश यादव उनके घर के आसपास भूखा-प्यासा घूमता रहता था। इस दौरान धनमत बाई को उस पर दया औ गई और उसे खाना खिला दिया।

महिला ने उसे खाना देने से मना कर दिया

महिला ने उसे खाना देने से मना कर दिया

इसके बाद वह आदतन सुबह और रात को खाना खाने के वक्त आश्रम में धनमत बाई के दरवाजे के पास पहुंच जाता था। धनमत बाई ने कुछ दिन खाना खिलाया और फिर सोमवार को खाना देने से मना कर दिया और उससे कहा कि रोज यहां मत आया कर। इतना सुनते ही राकेश यादव आक्रोशित हो गया। हालांकि उस दौरान उसने कुछ भी नहीं किया। 11 मार्च की रात को भी राकेश यादव धनमत बाई के पास खाना मांगने पहुंचा तो महिला ने उसे खाना देने से मना कर दिया।

डंडे से किया हमला

डंडे से किया हमला

गुस्से में राकेश यादव ने पास में ही पड़ी लकड़ी के डण्डे से उस पर हमला कर दिया, जिससे धनमत बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दूसरे दिन जब मृतका का बेटा सदन लाल देवांगन दोपहर को घर पहुंचा तो खून से सनी मां की लाश देख कर उसके होश उड़ गए। इसके बाद अकलतरा थाने में उसने वारदात की सूचना दी। मामले में जांजगीर एसडीओपी दिलेश्वरी नन्द ने बताया कि सूचना के बाद अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+