OPINION: छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास पर काम जारी, सीएम विष्णुदेव साय बनाया रोडमैप

Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ की सरकार ने आदिवासी समुदाय के विकास को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में समग्र विकास का सपना साकार हो रहा है।

स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार

दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य, सड़क, संचार और सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। इससे आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और सुशासन की बयार वामपंथी उग्रवाद को परास्त करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

cg news jpg

योजनाओं का लाभ

केंद्र सरकार की पी.एम. जनमन योजना और राज्य सरकार की नियद नेल्ला नार योजना ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास को नई गति दी है। इस योजना के तहत 96 गांवों को बुनियादी संसाधन जैसे आवास, अस्पताल, और स्कूल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शिक्षा में विशेष प्रयास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को ब्याज रहित ऋण प्रदान करने की घोषणा की है। इस योजना से आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

सुरक्षा और विकास का संतुलन

आदिवासी क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। हाल ही में 195 माओवादियों को ढेर किया गया और 34 नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की गई है।

स्वास्थ्य सहायता और आर्थिक मजबूती के लिए लाई योजना

गरीब परिवारों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए किया है, जिससे 12 लाख से अधिक परिवारों को लाभ होगा।

उच्च शिक्षा के लिए नई योजनाएं

36 कॉलेजों के भवन और छात्रावास निर्माण के लिए 131 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। नई दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे अधिक विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, सरकार ने स्थानीय बोलियों में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे आदिवासी समुदाय में शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी।

भविष्य की दिशा

आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, जो आदिवासी समुदाय के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ की इस विकास यात्रा से आदिवासी समुदाय को बेहतर जीवन की उम्मीदें जुड़ रही हैं, और यह राज्य के समग्र विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

यह भी पढ़ें पंचायत के बाद देखिये वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय',CG में शूटिंग शुरू, CM साय ने दिया मुहूर्त-शॉट क्लैप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+