Chhattisgarh: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कानून सबके लिए बराबर
Chhattisgarh News: महादेव सट्टा एप मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ की EOW ने एफआईआर दर्ज की है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस केस में अपना पक्ष रखा और इस कार्रवाई को सियासी साजिश करार दिया, तो वहीं भाजपा की तरफ से राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी पलटवार किया है।

खुद पर हुई एफआईआर पर पू भूपेश बघेल ने मोदी सरकार और भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार को घेरा। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो गुनाह करेगा उसके खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज होगी।
ज्ञात हो कि इस पूरे मामले में भूपेश बघेल ने कहा है कि उनको जबरदस्ती फंसाया गया है। एफआईआर में दर्ज बयान में कहीं भी उनके नाम का ज़िक्र नहीं है, लेकिन जो सूची बनाई गई है उसमें उनका नाम छठवें नंबर पर जोड़ा गया है। जिस तरह से इस प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारी का जिक्र किया गया है तो उनके नाम इसमें क्यों नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि यदि हमें नोटिस मिलता है,तो हम जाएंगे और इस मामले पर वकील से चर्चा कर आगे कदम उठाएंगे।
वही इस मामले में भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रवक्ता, विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर मुकदमा दर्ज होने और उस पर अभियुक्त बघेल द्वारा प्रेस में दी गयी अपनी प्रतिक्रिया पर कहा है कि उन्हें जो भी कहना है, संबंधित एजेंसी या कोर्ट में कहना कहें। प्रेस में अनाप-शनाप बोलने से कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का दिया गया सार्वजनिक बयान चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा ही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कितने मतदाता लेंगे लोकसभा चुनाव में हिस्सा, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications