Chhattisgarh News: महादेव ऐप मामले में भूपेश बघेल समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई, कई धाराओं में मामला दर्ज
Chhattisgarh News: रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कार्रवाई की है। महादेव ऐप मामले में पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।
सभी के खिलाफ मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है। बता दें कि भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ 4 मार्च को मामला दर्ज किया गया था।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई
इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। मामला दर्ज होने के बाद भूपेश बघेल अपनी सफाई में शाम 6 बजे रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे की।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया पलटवार
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस केस में अपना पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने इस कार्रवाई को सियासी साजिश करार दिया। वहीं बीजेपी की तरफ से राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी पलटवार किया है।
जो गुनाह करेगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी
भूपेश बघेल ने मोदी सरकार और भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार को घेरा। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो गुनाह करेगा उसके खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज होगी।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव लड़ेंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने राजनांदगांव से दिया टिकट












Click it and Unblock the Notifications