छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weaher: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून बेहद सक्रिय है। कल शाम से निरंतर रिमझिम, हल्की और मध्यम बारिश हो रही है, जो अब तक जारी है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में सुबह 10 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

बस्तर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसमी सिस्टम के कारण इन इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के 24 घंटे के भीतर ओडिशा और बंगाल के तटों पर प्रभाव डालने की संभावना है।

रायपुर मौसम केंद्र ने जिन जिलों में बेहद ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की है,उनमे आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।मौसम विभाग ने इन जिलों में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। बहरहाल रायपुर में तेज बारिश का असर देखने में भी मिल रहा है यहां तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वही बीजापुर समेत बस्तर संभाग के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं।

इन अलर्ट के अलावा राजधानी रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर और बस्तर संभाग में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से कुछ इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ के कारण सड़कें बंद कर दी गई हैं।

यलो अलर्ट में बलौदाबाजार, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, रायगढ़ सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा मुंगेली, कांकेर, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर शामिल हैं। राज्य भर में मानसून सक्रिय रहने के कारण ये जिले भी भारी वर्षा के लिए तैयार हैं।

मौसम की वजह से कई दुखद घटनाएं हुई हैं। कल बलौदाबाजार में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। रायपुर में भी इसी तरह की परिस्थितियों के कारण भाई-बहन की जान चली गई। लगातार बारिश के कारण कोंडागांव में तालाब भर गए हैं और सड़कें खराब हो गई हैं।

सुकमा जिले में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है, चिंतलनार में कई कच्चे घर ढह गए हैं। सड़कें बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं और पुल-पुलिया बह रहे हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि आगे और बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश ला सकता है। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे इस तीव्र मौसमी गतिविधि के दौरान सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू, अमित शाह ने बस्तर भेजे CRPF के 3,200 जवान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+