Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है सरकार, जानिए Jan Ki Baat का एग्जिट पोल
Chhattisgarh Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ समेत सभी 5 राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। कई अलग-अलग एजेंसियों ने सभी राज्यों में अपने-अपने अनुमान सार्वजनिक कर दिए हैं। तमाम चर्चित एग्जिट पोल के बीच जन की बात का भी एग्जिट पोल सामने आया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 7 तथा 17 नवंबर को मतदान करवाया गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल करके सरकार बनाई थी, जिसके मुखिया भूपेश बघेल हैं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें है। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 46 सीटें पाना आवश्यक है। इधर एग्जिट पोल सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई है कि परिणाम एग्जिट पोल से भी बेहतर आयेंगे और प्रदेश में कांग्रेस अबकी बार तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी। वही भाजपा ने जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद टी एस सिंहदेव की प्रतिक्रिया, कौन होगा Next सीएम? का दिया जवाब
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 57 सीटों से ज्यादा जीत रही हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बन रही है। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने आगे कहा कि आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर भाजपा 48 पर आ गई है। इस आंकड़े तक भाजपा रुकने वाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications