Chhattisgarh Election: मतगणना से पहले की सतर्कता, आरोप प्रत्यारोप के बीच कड़ी हुई स्ट्रांग रूम की सुरक्षा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आगामी 3 दिसंबर को होगी। इस बीच राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के दिलों धड़कन भी बढ़ी हुई है। छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। कई सीटों पर कांग्रेस बेहतर नजर आ रही है, लिहाजा भारतीय जनता पार्टी बेहद सतर्क हो गई है। भाजपा ने कई महत्त्वपूर्ण सीटों पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने आरोप गया है कि चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दबाव में कलेक्टर को हटाने के कार्रवाई हो या खुद के पाटन निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला हो, इसकी जांच नहीं की जा रही है। चंद्राकर ने मांग करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भाजपा द्वारा की गईं तमाम शिकायतों पर हमारे सामने बुलाकर, हमारी उपस्थिति में उसकी जाँच कराई जाए, हमारा पक्ष भी सुना जाए और यदि उसको नस्तीबद्ध किया गया है, उसकी ब्योरेवार जानकारी दी जाए।
अजय चंद्राकर ने कहा कि बैलेट पेपर द्वारा हुए मतदानों में उजागर व्यापक अनियमितताओं को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है और इस दिशा में समाधानकारक कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से बैलेट पेपर से हुए मतदानों में व्यापक अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई हैंI इतना ही नहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन और बस्तर संभाग के बीजापुर ,दन्तेवाड़ा में भी चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता होने की शिकायत की है।
इस बीच भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों की नजर स्ट्रॉग रूमो पर है। इसके पास टेंट लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। रायपुर स्थित सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें तीन परत की सुरक्षा में रखी गई हैं। यहां 3 एजेंसियां निगरानी कर रही हैं। सीआरपीएफ। छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला पुलिस के जवानों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रखा है। इसके अतिरिक्त 32 सीसीटीवी से इस स्थान को 24 घंटे लाइव देखा जा रहा हैं।रायपुर जिले के स्ट्रांग रूम में रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण के अलावा आरंग, अभनपुर और धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से ईवीएम मशीनें रखी हुई हैं। अब इन्हीं ईवीएम मशीनों से 3 दिसंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications