छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, चुनाव आयोग ने DA बढ़ाने दी मंजूरी
CHHATTISGARH DA: छत्तीसगढ़ में चुनावी आचार सहिंता प्रभावी के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। चुनाव आयोग ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की अनुमति दे दी है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता देने का मार्ग खुल गया है। छत्तीसगढ़ शासन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जल्द ही आदेश जारी करेगा। इस प्रकार भारत निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है अब इसके लिए सरकार के आदेश जारी करने के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 %बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत मिलता है इस निर्णय के बाद अब केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार द्वारा मिलने वाला डीए भी 46 प्रतिशत हो जायेगा। ज्ञात हो कि राज्य में आचार सहिता प्रभावी होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी लेने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री भूपेश ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा था कि हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान डीए देना चाहते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया है। इस प्रस्ताव को अब निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति दे दी है।
इधर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपने पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी का धन्यवाद देते हुए इसे महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी 2 नवंबर को चुनाव आयोग से मांग करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि "हमारे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी सतत् प्रशासन की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा 4% DA/DR प्रदान किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यह 30 ट्रेनें हुईं रद्द












Click it and Unblock the Notifications