Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली पीडब्लूडी विभाग की बैठक, गुणवत्ता के साथ समझौता न करने की दी हिदायत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के साथ ही अब निर्माण कार्य भी तेजी पकड़ने वाले हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बुधवार को अपने प्रभार वाले लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। साव ने तीनों विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करके विभागीय कामकाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

arun sav

बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अफसरों से कहा कि निर्माण कार्यों की श्रेष्ठ गुणवत्ता प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए,इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। डिप्टी सीएम साव ने अफसरों को सभी कार्यों के अनिवार्यत: समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तल्ख़ लहजे में कहा कि समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

दीप्ती सीएम अरुण साव ने तीनों विभागों की दक्षता बढ़ाने, कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए कार्यप्रणाली में सुधार लाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि तीनों विभागों को अच्छा काम करना है ,जनमानस में इन विभागों की अच्छी छवि बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम का पुराना तौर-तरीका बदलते हुए निर्माण और मरम्मत के कार्यों में नई तकनीकों का उपयोग करें। अरुण साव ने खाली पदों पर भर्ती के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने तीनों विभागों की तरफ से संचालित योजनाओं की प्रगति और आगामी बजट की तैयारियों की भी जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीडब्लूडी की बैठक में कहा कि गड्ढों वाली सड़कों की तुरंत मरम्मत कराएं। आगामी एक से दो महीनों में सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और वाहनों के लोड के मुताबिक से सड़कों का निर्माण कराएं। सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें,अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कें बनवाएं। साव ने विभागीय अधिकारियों के सुझाव पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की तरह लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मूल्यांकन की व्यवस्था तैयार करने को कहा है ।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे बिलासपुर, साहू समाज के परिचय सम्मेलन का किया शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+