Chhattisgarh News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली गृह विभाग की बैठक, कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। शर्मा ने विभाग के प्रशासन शाखा, योजना, प्रबंध शाखा और अपराध शाखा समेत अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का सही तरीके से पालन करते हुए आमजनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

इस महत्त्वपूर्ण बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी से गृहमंत्री को अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा के दौरान नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु विशेष सेल बनाये जाने एवं पुलिस, ड्रग कंट्रोलर और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि ऐसी पुलिस व्यवस्था स्थापित की जाये, जिससे अपराधियों ,अनैतिक कार्य करने वाले में पुलिस का भय हो और आम जनता में सुरक्षा की भावना,पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग करने और छोटी सी छोटी घटनाओं ,अपराधों में कम से कम समय में कार्यवाही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया की पूरी समय सारिणी तय करके समय-सीमा में नियुक्ति होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, IPS मयंक श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण












Click it and Unblock the Notifications