छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए 1525 कोरोना के नए मामले, 12 की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 1525 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें से रायपुर में 325 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के चलते कुल 12 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन हफ्तों में ही 100 से ज्यादा लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। इसके अलावा मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। मार्च के पहले हफ्ते में जहां 16 मौत हुई ती, दूसरे हफ्ते में ये बढ़कर 31 और फिर तीसरे हफ्ते में 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए 1525 कोरोना के नए मामले, 12 की हुई मौत
    Chhattisgarh corona update 1500 new case of covid 19

    इस वर्ष किसी भी महीने में एक सप्ताह में 53 मौत का ये आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक रहा है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में कोरोना पॉजिटिव की वृद्धि दर पिछले हफ्ते के 0.2 से बढ़कर 0.3 पर आ गई है। डेथ ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश मृतकों में कोमॉर्बिडिटी यानी ऐसे मरीज जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारियां है वाले ज्यादा हैं। इस वर्ष जनवरी के आखिरी हफ्ते में 43 मृत्यु हुई थी। मृतकों में 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का प्रतिशत 62 था। 45 से 49 साल के मरीजों का प्रतिशत 21 रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर एक-दो दिन में वैक्सीन की खेप नहीं आई तो प्रदेश में टीकाकरण रोकना पड़ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश को लगभग 16 लाख 77 हजार 540 वैक्सीन की खुराके मिल हैं। इनमें 16 लाख कोविडशील्ड और 77 हजार से 540 को-वैक्सीन शामिल हैं। इनमें से 14 लाख से अधिक डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है।

    प्रदेश में 1489 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार की शाम 6 बजे तक वैक्सीन की 2 लाख 62 हजार वैक्सीन की खुराकें ही बाकी हैं। एक दिन में प्रदेश में एक लाख से ज्यादा टीके लग रहे हैं, इसलिए वैक्सीन गुरुवार को दोपहर खत्म हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने 10 दिन पहले ही 12 लाख नए टीकों की मांग भेजी है। लेकिन अब तक संकेत नहीं मिले हैं कि वैक्सीन कब आएगी?।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+