छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया 15 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गिनाये वादे

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है।पीसीसी चीफ और कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।

deepak baij

बैंज ने आगे कहा कि भाजपा हवा- हवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही है, जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के किसान, युवा, आम आदमी की और बेहतरी तथा पिछले पांच सालों में किये गये कामों को आगे बढ़ाना कांग्रेस का लक्ष्य है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग को सुविधा पहुंचाने योजनाओं का विस्तारीकरण किया जायेगा तथा लोगों की उन्नति के लिये योजनायें बनाई जायेगी और नई योजनाओं का विस्तारीकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर किसान का एक बार फिर से कर्जा माफ करेगी। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी। 17.5 लाख आवासहीनों के लिये कांग्रेस की सरकार मकान बनायेगी।

उन्होंने आगे कहा कि 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार देने के लिये बनाये गये छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा। जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित वर्ग को उनका हक दिया जायेगा तथा उनके लिये विशेष योजनायें बनाई जायेगी। आबादी के अनुपात में बनाये गये छत्तीसगढ़ आरक्षण संशोधन विधेयक के 76 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया जायेगा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक आबादी को लाभ पहुंचायेंगे। बिजली बिल हॉफ योजना से अभी तक 44 लाख परिवारों का लगभग 4000 करोड़ का बिजली बिल माफ हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनने पर यह योजना और आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें कर्ज माफ़ी की घोषणा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, किसानों के लिए उत्सव का दिन है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+