कर्ज माफ़ी की घोषणा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, किसानों के लिए उत्सव का दिन है

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शक्ति में सीएम भूपेश बघेल के द्वारा कांग्रेस सरकार बनने पर कर्ज माफ करने की घोषणा का स्वागत किया है। सोमवार शाम को एक बयान जारी करके उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और सक्षम बनाना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार से कर्ज लेने की आवश्यकता ना पड़े और किसान का परिवार खुशहाल रहे है।

DEEPAK BAIJ
बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुन कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व की तरह एक बार और किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाया जाएगा। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की घोषणा पहले ही की गई है, जिसका क्रियान्वयन 1 नवम्बर से शुरू हो जायेगा। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ओबीसी एसटी एसी वर्ग को संख्या के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने जातिगत जनगणना करवाई जाएगी, 17 लाख आवासहीनो को मकान बनाकर देगी। कांग्रेस की नीति हर वर्ग के साथ न्याय करना है। हर वर्ग के लिए बेहतरी के लिए काम करना है ,जबकि भारतीय जनता पार्टी गरीब किसान मजदूर महिला और आरक्षण विरोधी है।

कांग्रेस दीपक बैज ने कहा कि आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए उत्सव का दिन है, जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से 2023 में सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के किसानों को अब 7 और 17 तारीख के मतदान तथा 03 तारीख को परिणाम का इंतजार है। बैज ने कहा कि भूपेश पर भरोसे की सरकार इस बार 75 के पार बहुमत प्राप्त करेगी।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ के किसान भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश सरकार पर भरोसा है। पूर्व सीएम रमन के झूठ और मोदी के जुमले छत्तीसगढ़ में अब नहीं चल पायेगा।

यह भी पढ़ें कांग्रेस फिर करेगी छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफ़ी, भूपेश बघेल ने की घोषणा, क्या बोले किसान जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+