CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में अचानक बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। दिवाली के दिन से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। राज्य में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में 12 नवंबर से फिर गिरावट की संभावना है। अभी शहर का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रिकार्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग रायपुर ने 24 घंटे में थोड़ी और वृद्धि होने की संभावना बताई है।

Chhattisgarh news

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अधिक ताकतवर नही है। जिसके कारण राज्य में प्रवेश करने वाली हवा की दिशा में पूरी तरह बदलाव नहीं हो पाया है। नमी की मात्रा कम होने की वजह से बादल कम मात्रा में छा रहे हैं और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग मुताबिक,विक्षोभ का असर 11 नवंबर को कम होगा। इसके अगले 24 घंटे रविवार के दिन से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना हैं। ।

मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के अनुसार रात के तापमान में फिर से गिरावट होने की स्थिति बनेगी।अगले 2-3 दिन में 2 से तीन डिग्री तक तापमान के नीचे जाने से ठंड का प्रभाव फिर बढ़ेगा।

शनिवार को शहर का मौसम सामान्य-सा रहा और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मध्य क्षेत्र में ठंड कम है, मगर बाहरी इलाके में इसका प्रभाव महसूस किया जा रहा है। राज्य में डूमरबहार का तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम 34.9 डोंगरगढ़ का रिकार्ड किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+