छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बोले, पूरा देश देख रहा है, हम नक्सलवाद के साथ लड़ रहे मजबूती से

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पूरा देश देख रहा है कि जब से हम सरकार में आए हैं नक्सलवाद के साथ पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं। लगातार मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं, गिरफ्तारी भी हो रही है। हम पुनर्वास नीति को और अच्छा बनाना चाहते हैं ताकि नक्सली विकास की मुख्य धारा से जुड़े और आत्मसमर्पण करें।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वक़्त में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहा है। अब तक नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें सुरक्षाबलों को सफलता भी मिली है, किंतु लेकिन इन मुठभेड़ों पर सियासत भी हो रही, क्योंकि विपक्षी दल इन्हे फर्जी मुठभेड़ बता रहे हैं। इसी संबंध में गृहमंत्री विजय शर्मा ने का भी कहना है कि नक्सलियों के साथ फर्जी मुठभेड़ की बात बिल्कुल झूठी है।

cg news

इस बीच बुधवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है कि वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं और इसके लिए हमारी भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने नियद नेल्ला नार नाम से योजना लाकर गांव में सड़क ,स्वास्थ्य, पानी, सुविधा प्रारम्भ कर समानता और विकास का एक वातावरण तैयार कर दिया हैं और यह बात भटके हुए युवा समझ रहे हैं इसीलिए हम उन्हीं से पूछ रहे हैं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। ताकि मुख्य धारा में जुड़कर प्रदेश और देश की विकास में भागीदारी कर सके।

यह भी पढ़ें ममता बनर्जी पर बरसी BJP, कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले CG के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी यह प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+