CG: सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षाकर्मियों के साथ खेली होली, कहा- आप मेरा परिवार
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ होली खेली। उन्होंने कहा - आप सभी मेरा परिवार हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बगिया प्रवास के पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग होली खेलकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों का सहयोग मुझे सदैव मिलता रहता है, आप सभी हर्षोल्लास के साथ अपने परिवारजनों और मित्रों संग होली का यह पर्व मनाये। होली का यह पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा आप सभी मेरा परिवार हैं।
इससे पहले कल ही रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो लांच किया। सीएम साय ने लिखा कि पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है












Click it and Unblock the Notifications