नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ मुकाबला कर रहे हमारे जवान, सीएम विष्णु देव साय ने कहा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम साय ने 201 कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और जज्बों की सराहना करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि फोर्स के लगातार आगे बढ़ते जाने और पहुंचविहीन इलाकों में भी कैम्प लगाने से माओवादी आतंकी बौखला गए हैं। कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। माओवादी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवादी आतंक से आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने, लोगों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए सुरक्षा बलों के जवान प्रभावी कार्यवाही कर रहे हैं।
हमारे जवान नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "हमारे 3 जवान शहीद हुए और 15 जवान घायल हुए। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने यहां आए हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है, हमारी नक्सलवाद से लड़ाई तेज़ हुई है। हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications