आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, परिवार राज्य सरकार देगी 20 लाख की सहायता

Chhattisgarh News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि राज्य सरकार उनके परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा, "यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। पूरा छत्तीसगढ़ इस दुख की घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ खड़ा है।"

Vishnu Deo Sai

उन्होंने दिवंगत श्री मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने कहा कि आतंकी हमले जैसे कायराना कृत्य को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो आतंकी इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी। राज्य सरकार की इस सहायता राशि का उद्देश्य परिवार को इस असामयिक क्षति के बीच आर्थिक सहारा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव रूप से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+