VIDEO: डीएम ने ब्लाइंड स्टूडेंट्स से पूछा उनका शौक, मासूम के इस गाने ने जीत लिया सीएम तक का दिल

कवर्धा। सोशल मीडिया पर आजकल एक बच्चे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं इस बच्चे के वीडियो को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया, जिसे लोग खूब लाइक और रिट्वीट कर रहे हैं। यह वीडियो सिघनपुरी गांव में स्थित सरकारी दृष्टि श्रवण बाधित स्कूल का है।

मासूम ने सुनाया गाना

मासूम ने सुनाया गाना

बीते बुधवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार यहां का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब जिलाधिकारी बच्चों से मिल रहे थे तो उन्होंने सभी बच्चों से उनकी रुचि के बारे में पूछा। इस दौरान एक मासूम बच्चे ने चहकते हुए कहा कि वो सभी को गाना सुनाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चे को गाने को कहा।

जिलाधिकारी ने शेयर किया वीडियो

जिलाधिकारी ने शेयर किया वीडियो

जिलाधिकारी ने जैसे ही मासूम टिकेश्वर वैष्णव को गाने सुनाने को कहा तो उसने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार सुनाया। मासूम वैष्णव इतनी तन्मयता से गाना सुना रहा था कि सभी लोग मंत्र-मुग्ध हो गए। साथ में वो भावुक भी हो गए। जिलाधिकारी अवनीश कुमार भी बच्चे का गाना सुन भावुक हो गए।

सीएम भूपेश बघेल ने भी शेयर किया वीडियो

इसके बाद उन्होंने बच्चे का वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो सीएम भूपेश बघेल ने भी देखा। उन्होंने भी यह वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर दिया। वीडियो के साथ-साथ बच्चा भी लोकप्रिय हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+