उदयपुर की घटना पर बोले सीएम भूपेश बघेल, इस बर्बर हत्या की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है

रायपुर, जुलाई 03। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जाहिर की है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की बर्बर हत्या को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता, इसलिए इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है।

chhattisgarh cm bhupesh baghel

क्या आरोपियों के हैं बीजेपी से संबंध- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने इस दौरान आरोपियों को सख्त से सख्त और जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। भूपेश बघले ने कहा कि इस घटना में दूसरा एंगल यह सामने आया है कि जो आरोपी हैं उनके बीजेपी से संबंध थे, अगर ऐसा है तो भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए।

Recommended Video

    Udaipur Tailor Case Jaipur NIA Court के बाहर चारों आरोपी की पिटाई, Video | वनइंडिया हिंदी | News

    क्या हुआ है उयपुर में?

    आपको बता दें कि राजस्थान के उदयपुर जिले में पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन को लेकर टेवर कन्हैयालाल की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्यारो ने चाकू से कन्हैयालाल की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद एक वीडियो बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के विरोध में पूरे देश के अंदर तनाव की स्थिति है। राजस्थान में धारा 144 लागू है तो वहीं घटना से संबंधित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+