थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर पर CM भूपेश का एक्शन, तत्काल प्रभाव से दिए हटाने के आदेश

थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर पर CM भूपेश का एक्शन, तत्काल प्रभाव से दिए हटाने के आदेश

रायपुर, मई 23: सूरजपुर जिले के 'थप्पड़मार' कलेक्टर रणवीर शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कड़ा एक्शन लिया हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आईएएस एसोसिएशन ने भी रणवीर शर्मा के इस व्यवहार की निंदा की है। दरअसल, 22 मई को सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा का एक युवक से अभद्र व्यवहार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो युवक का मोबाइल सड़क पर पटककर तोड़ते और उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे पर कलेक्टर ने माफी मांगी थी।

Recommended Video

    Chhattisgarh Collector Video: CM Bhupesh Baghel ने Ranbir Sharma को पद से हटाया | वनइंडिया हिंदी
    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel has instructed the removal of dm Ranbir Sharma

    'थप्पड़मार' कलेक्टर रणवीर शर्मा पर सीएम का एक्शन
    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को ट्विटर के जरिए कहा, 'सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूं। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं।'

    आईएएस एसोसिएशन ने भी की निंदा
    वहीं, इस घटना पर आईएएस एसोसिएशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आईएएस एसोसिएशन ने कहा, 'आईएएस एसोसिएशन, कलेक्टर सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। यह अस्वीकार्य है और सेवा और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए और इस कठिन समय में संवेदना से पेश आना चाहिए।'

    गौरव कुमार सिंह बने सूरजपुर के नए कलेक्टर
    वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद अब गौरव कुमार सिंह को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। वहीं, रणवीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा दिया गया है। रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को अब नई जिम्मेदारी दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+