छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने हाइवे पेट्रोलिंग ,मानव तस्करी को रोकने दिखाई 61 वाहनों को हरी झंडी
सीएम भूपेश ने मानव तस्करी रोकने दिखाई 61 वाहनों को हरी झण्डी
रायपुर, 28 अप्रैल। गुरुवार को राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में पुलिस विभाग को त्वरित एक्शन के लिए 61 नए वाहनों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने हाईवे पेट्रोलिंग और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग के 61 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 15 वाहन, मानव तस्करी विरोधी इकाई के लिए 24 वाहन और कानून व्यवस्था के 22 वाहन शामिल हैं।

इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छावड़ा, पुलिस महानिरीक्षक एस सी द्विवेदी , पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा उपस्थित रहे ।हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था के माध्यम से राजमार्गों पर आम नागरिकों को सुरक्षित और निर्वाध आवागमन के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में तुरंत राहत और सहायता करने के मकसद से 15 नए आर्टिगा वाहन उपलब्ध कराए गए है। यह वाहन बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, कबीरधाम, बिलासपुर , कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, सरगुजा और बस्तर( जगदलपुर) में संचालित होंगे ।
हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में पुलिस बल आवश्यक उपकरण और सामग्री से सुसज्जित होकर पूर्व निर्धारित स्थल पर तैनात रहते है और सामान्यतः पूर्व निर्धारित राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क खण्ड (सेगमेंट) में भ्रमण करते हैं। संबंधित खण्ड में दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हाईवे पेट्रोल तत्काल खुद क्रियाशील होकर घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित को समुचित सहायता और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु फ़ौरन नजदीकी अस्पताल तक रवाना करने की व्यवस्था करते हैं। क्षेत्राधिकार के थाना को घटना की सूचना देकर आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराते है। यदि घटनास्थल पर किसी तरह कानून-व्यवस्था स्थिति निर्मित होती है तो स्थानीय बल के पहुंचने तक कानून-व्यवस्था बनाये रखते है। थाना प्रभारी और स्टॉफ के घटना स्थल पहुंचने तक घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए राजमार्ग में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सामान्य बनाये रखते है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य बचाने जारी है आदिवासियों का धरना, कभी सरकार से,कभी भगवान से कर रहे विनती !
छत्तीसगढ़ में कुल 30 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन पूर्व से जिला रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, , बालोद,धमतरी, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर,सूरजपुर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों में संचालित है। सड़क सुरक्षा फंड से एक करोड़ 19 लाख 6 हजार 977 रूपए से 15 नवीन हाईवे पेट्रोल वाहन खरीदे किये गए है। इसी प्रकार मानव तस्करी विरोधी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग यूनिट द्वारा गुम बच्चों के ऐसे प्रकरण, जिसमें बालक लंबे वक़्त तक बरामद नहीं हो पाता है, तो मानव तस्करी के मामलों में प्रभावी विवेचना करना मानव तस्करी के पीड़ितों का बचाव कार्य, पीड़ितों की सही देखभाल एवं काउंसलिंग उपलब्ध कराना पुलिस और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन कराना, मानव तस्करी के अपराधों का रिकार्ड का संधारण करना, अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करना एवं मानव तस्करी के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान का संचालन करना है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, धरना प्रदर्शन के नियम पर भ्रम फैला रही है भाजपा
मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पहले छत्तीसगढ़ के 11 जिले जिला जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार,बिलासपुर, महासमुंद, बस्तर, नारायणपुर एवं बलरामपुर को एक-एक चार पहिया वाहन, मोटर सायकल और अन्य संसाधन उपलब्ध कराये गये थे। इस साल राज्य के सभी जिलों में निर्भया फण्ड के तहत 3-60 करोड़ रूपए से नवीन एएचटीयू की स्थापना और पूर्व गठित एएचटीयू के सुदृढ़ीकरण हेतु नए वाहन प्रदान किए गए है। इस फण्ड से कुल 24 हल्का वाहन तथा 46 मोटर सायकल व अन्य संसाधन क्रय कर पूर्व एवं नवगठित प्रत्येक एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग यूनिट को उपलब्ध कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications