Chhattisgarh Budget: युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता, जानें बजट में क्या-क्या घोषणाएं हुई?
CM Bhupesh Baghel Budget Announcements In Hindi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। ये बजट छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव से पहले बघेल सरकार का आखिरी बजट है।

Chhattisgarh Budget 2023 Highlights And Announcements In Hindi :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूदा सरकार का आखिरी बजट आज सोमवार 6 मार्च को पेश किया। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले पेश होने वाले इस बजट में आम आदमी को कई सौगतें दी गई हैं। चुनावी बजट होने के कारण सीएम भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की हैं। युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दी जाएगी। कन्या विवाह योजना की राशि दोगुनी करते हुए 25 हजार से 50 हजार कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का भत्ता 3500 से बढ़ाकर 5 हजार किए गया है। 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़ बजट 2023 के हर पल के अपडेट के लिए यहां बनें रहें...
Recommended Video

होमगार्ड्स का वेतन 6300 रुपये से 6420 रुपये दिए जाएंगे
होमगार्ड्स को मिली होली की सौगात
बजट-2023 में मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने छत्तीसगढ़ के होमगार्ड्स को दी बड़ी सौगात #CGKeBharoseKaBudget #छत्तीसगढ़_के_भरोसे_का_बजट pic.twitter.com/XsoNSPLtF6
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 6, 2023
कन्या विवाह योजना के तहत अब दी जाएगी 50000 रुपये दी जाएगी
#CartoonWatchNews : वर्तमान छत्तीसगढ सरकार का आख़िरी बजट आज सीएम @bhupeshbaghel ने पेश किया. चुनावी बजट होने के कारण पिटारा खुलना स्वाभाविक था. शुरुआत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि दोगुनी,
— Triambak Sharma (@cartoonwatch) March 6, 2023
अब 25000 के बजाय 50000 रुपए की मिलेगी सहायता।#CGKeBharoseKaBudget#Cgbudget pic.twitter.com/3jXF7UeeUq
युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा
बजट-2023 में मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 6, 2023
#CGKeBharoseKaBudget #छत्तीसगढ़_के_भरोसे_का_बजट#CGBudget2023 pic.twitter.com/GCln0jRr6S
CM भूपेश बघेल पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का बजट
LIVE: छत्तीसगढ़ के 'भरोसे' का बजट 2023 #CGKeBharoseKaBudget https://t.co/zHIF12nBYh
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 6, 2023
'छत्तीसगढ़ पहले से काफी बदला है...'
'छत्तीसगढ़ में हमारी बेरोजगारी दर सबसे कम है...'
बजट के पहले क्या बोले CM बघेल?
12.30 बजे सीएम बघेल पेश करेंगे बजट
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel आज 6 मार्च को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में पेश करेंगे :
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 6, 2023
छत्तीसगढ़ बजट 2023#CGKeBharoseKaBudget pic.twitter.com/kd0iM30Wmq












Click it and Unblock the Notifications