छत्तीसगढ़ में परीक्षाओं की तैयारी शुरू, माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया 12वीं,10वीं का टाइम टेबल

CGBSC Time Table 2024: छत्तीसगढ़ में अब स्कूल शिक्षा विभाग परीक्षाओं की तैयारी में जुट चुका है। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी ।

chhattisgarh news

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होगी, जबकि हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से 21 मार्च तक होंगी। इसी प्रकार शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से 12 मार्च तक होंगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गरीबों परिवारों के लिए खुशियां लाएगा नया साल, आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा मुफ्त चावल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+