Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए।

road accident

Chhattisgarh BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से अम्बिकापुर में होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने अम्बिकापुर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। इस घटना में 3 अन्य आरक्षक गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।

Constable

पुलिस के अनुसार पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे। वाहन के डिवाडर से टकराने के बाद यह हादसा हुआ, यह घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 और 21 जनवरी को रखी गई है। दो दिवसीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान उदयपुर के करीब प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में प्रदेश अध्यक्ष साव पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया। लेकि पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे। ये दूसरा मौका है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+