Chhattisgarh: भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, कहा- वह सिर्फ अपने लिए' राजनीति करते हैं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा है कि राजनांदगांव के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर कांग्रेस के दिग्गज कार्यकर्ता और जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र वैष्णव (दाऊ) से खूब खरी-खोटी सुनने के बाद से पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की सियासी चूलें हिल गई हैं। गुप्ता ने कहा कि इसके बाद से कांग्रेस प्रत्याशी बघेल को कांग्रेस से निकाले जाने और कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने की मांग उठने लगी है, क्योंकि अब सबको यह पता चल गया है कि बघेल छत्तीसगढ़ महतारी और कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं, सिर्फ अपने लिए राजनीति करते हैं।

गुप्ता ने कहा कि बघेल 'स्व' के भाव से अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि 380 लोग राजनांदगाँव में चुनाव में खड़े हों,तो बैलैट पेपर से चुनाव होगा। उन्होंने आगे कहा कि बघेल को लगता है कि वह अभी भी सत्ता में है और छड़ी उनके हाथों में है वह जैसा चाहें वैसे काम चला लेंगे लेकिन वह भूल रहे हैं कि लोकतंत्र में छड़ी जनता के हाथों में होती है। एक हाथ से तो जनता कांग्रेस को सत्ता से हटा चुकी है और अब कांग्रेस दूसरी हार के लिए तैयार हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications