CG: बीजेपी महेश कश्यप की नामांकन रैली बोले CM विष्णुदेव साय, बस्तर सीट से कांग्रेस की होनी चाहिए जमानत जप्त
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। बुधवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली आयोजित हुई। जिसमें राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

महेश कश्यप का नामांकन दाखिल करने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर संभाग के समुचित विकास की जिम्मेदारी मेरी है। एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैं बस्तरवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि उनके क्षेत्र के विकास में संसाधन की कोई भी कमी नहीं होगी। यहां की जनता ने भी ठान लिया है, भाजपा प्रत्याशी को जिताना है यह मान लिया है। साय ने कहा कि बस्तर की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके 12 में से 8 सीटें जिताई हैं।
साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया था। यह अवसर है, उन्हें सबक सीखने का, इसलिए बस्तर लोकसभा सीट से कोंग्रस की जमानत जप्त होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने शानदार-जानदार ढंग से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई, उसी तरह यह मोदी जी का चुनाव है, उनके लिए वोट करके विजय दिलाना है।
इस दौरान बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा, आप लोगों के आशीर्वाद से आने वाले समय में कांग्रेस को बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से मुक्त करेंगे। वही कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महेश कश्यप को जिताना है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा की नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए एक कमल बस्तर से भी भेजना जरूरी है।
भाजपा प्रत्याशी महेश कश्य की नामांकन रैली में डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी बोली में कहा कि जहां भाजपा हा बस्तर के बेटा महेश कश्यप ला प्रत्याशी बनाये हे, वहीं कांग्रेस पार्टी महादेव के नाम मा सट्टा खेलवात हे,पता नहीं कै झन अभी जेल जाही। यह अंतर हे भाजपा अऊ कांग्रेस में।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: बस्तर से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के कवासी लखमा, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया बलि का बकरा












Click it and Unblock the Notifications