Chhattisgarh: बस्तर से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के कवासी लखमा, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया बलि का बकरा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कांग्रेस के बस्तर लोकसभा सीट प्रत्याशी, पूर्व मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा पर जमकर हमला बोला। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी नहीं मिल रहे. मिला हुआ टिकट वापस कर रहे हैं. कोई नहीं मिला तो कवासी लखमा को बलि का बकरा बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह रायपुर से अपने गृह जिले जशपुर के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई देते हुए कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं।
साय ने छत्तीसगढ़ वासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाए। इसके साथ ही बस्तर में चुनाव के बीच त्योहार मनाए जाने को लेकर सीएम साय ने कहा कि सबको चौकस किया गया है,ताकि त्योहार शांति पूर्वक तरीके से निपटे।इधर बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा रविवार को कोंडागांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार हम बस्तर समेत अन्य सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पार्टी ने बस्तर सीट को सुरक्षित रखने के लिए मुझ पर भरोसा किया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा।
ज्ञात हो कि शनिवार की रात कोकांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें देशभर के 46 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची एम् बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के महेश कश्यप से होगा।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षाकर्मियों के साथ खेली होली, कहा- आप मेरा परिवार












Click it and Unblock the Notifications