Chhattisgarh Bastar Lok Sabha seat: बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने नामांकन की पहली प्रति की दाखिल
Chhattisgarh Bastar Loksabha: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से मंगलवार को भारतीय प्रत्याशी महेश कश्यप ने नामांकन की पहली प्रति दाखिल कर दी। उनके नामांकन करने वालों में हमरराज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र बुरका भी शामिल थे। ज्ञात हो कि बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है,जबकि बस्तर सीट पर प्रत्याशियों के नामांकन करने की अंतिम तारीख कल 27 मार्च को है।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बताया गया कि उसके प्रत्याशी महेश कश्यप ने मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेने के बाद बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप जी का पहले चरण का नामांकन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव ने नेतृत्व में दाखिल किया गया। कल छत्तीसगढ़ के के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया जायेगा। वहीं बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा ने अपने सोशल मीडिया खाते एक्स पर जानकारी पर कहा कि 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बस्तर लोकसभा नामांकन रैली के लिए बस्तर जिले में बैठक ली है ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महादेवी वर्मा को उनकी जयंती पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications