मोदी की गारंटी- हर गारंटी को पूरा करने की गारंटी, जानिए छत्तीसगढ़ में क्यों काम कर गया मोदी का मैजिक

Chhattisgarh Modi ki Guarantee: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम ने साफ़ कर दिया कि जनता को भूपेश पर भरोसा नहीं है,लेकिन मोदी की गारंटी पर विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान जमकर भाजपा के लिए प्रचार किया। 5 राज्यों में चुनाव होने के बावजूद उन्होंने छत्तीसगढ़ में जमकर रैलियां कीं। इस दौरान वह अपनी हर रैली में भाजपा के घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा करने की गारंटी देते नजर आये।

modi ki garantee

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले इस बात की चर्चा आम थी कि राज्य में बीजेपी के पास कोई ऐसा नेता नहीं है,जिसको आगे करके कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंका जा सके। रमन सिंह से लेकर अरुण साव तक हर बार यही कहते रहे कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी, जो बाद में सच भी साबित हुआ और मोदी ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के असली हीरो साबित हुए। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया था,जिस पर जनता ने भरोसा करके भाजपा को बड़ी जीत दिलाई है।

भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता इस जीत का श्रेय मोदी प्रधानमंत्री को ही दे रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जनघोषणा पत्र पर विश्वास करके जनता ने बम्पर वोटिंग की थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने और 5 सालों तक कांग्रेस " भूपेश है,तो भरोसा है" कहती नज़र आई,लेकिन यह कांग्रेस सेल्फ ब्रांडिंग अभियान का हिस्सा साबित हुआ और कांग्रेस अपने कई वादों को नहीं पूरा कर सकी। बहरहाल भाजपा ने इस बार मोदी की गारंटी के नाम से जनमत हासिल किया है,लिहाजा सरकार के गठन के साथ ही उन्हें पूरा करने की गारंटी को पूरा करना होगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ने "मोदी की गारंटी" देकर जनता से कई बड़े वादे किये हैं। जिसमे 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदना, किसानों को एक मुश्त भुगतान करना, 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्तीय सहायता, भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद, 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती,500 में सिलेंडर, 18 लाख लोगों को घर देने जैसी मुख्य घोषणाओं के अलावा कई अन्य वादे शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भी कई घोषणाएं की थी, लेकिन मोदी की गारंटी ने अपना असर दिखा दिया है। यह बात लगभग स्पष्ट नजर आ रही है कि जनता का विश्वास मोदी के साथ चलता प्रतीत हो रहा है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसी भी स्थिति में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मोदी की गारंटी को सच करके दिखाना ही होगा,ताकि वह छत्तीसगढ़ समेत पूरे देशभर में मोदी की गारंटी के पूरा होने की गारंटी का साक्ष्य अपने काम की बदौलत जनता के समक्ष पेश कर सके।

यह भी पढ़ें Pali Tanakhar Result: छत्तीसगढ़ में खुला गोंगपा का खाता, हीरा सिंह मरकाम के बेटे तुलेश्वर सिंह ने जीता चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+