कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से किया "छत्तीसगढ़ कांग्रेस" के महामंत्री "अमरजीत चावला" ने किनारा, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कुंभ लगने वाला है,लेकिन संगठन में हालत ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। राज्य में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से ठीक पूर्व एक नोटिस चर्चाओं में है।

National convention of Congress: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन होने वाला है,लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक बड़े नेता ने खुद को इस आयोजन से अलग कर लिया है। बात अटपटी जरूर है,लेकिन सच है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला कांग्रेस के कहा है कि वह राष्ट्रीय अधिवेशन से जुड़े कार्य नहीं करेंगे।इसकी वजह भी उनपर लगे आरोप हैं।

नोटिस को बताया वजह

नोटिस को बताया वजह

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से जुड़े सभी कामों से मुक्त कर दिया जाए। चावला ने इसका कारण हाल में उनको जारी किये गए नोटिस को बताया है। अमरजीत चावला और प्रदेश संगठन के मध्य अब इस नए पत्र से विवाद की दीवार और ऊंची हो गई है।

आरोपों से दुखी हैं चावला

आरोपों से दुखी हैं चावला

चावला ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी का पूर्णकालिक अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन में उन्हें कई समितियों में शामिल किया गया है और जिम्मेदारियां सौंपी गई है। नोटिस जारी हुआ है, तो ऐसे में अधिवेशन के दौरान कार्यभार लेना उचित नहीं प्रतीत हो रहा है।इसलिए चावला ने समिति के कार्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

नेताम को भी जारी किया गया है नोटिस

नेताम को भी जारी किया गया है नोटिस

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कुंभ लगने वाला है,लेकिन संगठन में हालत ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। राज्य में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से ठीक पूर्व एक नोटिस चर्चाओं में है।एआईसीसी अनुशासन समिति के सचिव तारिक अनवर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम पर पार्टी और सरकार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह का नोटिस जारी किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम पर भी अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। तारिक अनवर ने उन्हे भी नोटिस जारी किया है। अरविन्द नेताम पर आरोप हैं कि उन्होंने सर्व आदिवासी समाज नाम का संगठन बनाकर खुले तौर पर कांग्रेस सरकार विरोधी कार्यक्रमों में को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा उनपर आरोप यह है कि हाल ही में हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उप-चुनाव में सर्व आदिवासी समाज ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया था,जिसके पक्ष में नेताम ने प्रचार अभियान चलाया था।

चावला पर लगे हैं 3 आरोप

चावला पर लगे हैं 3 आरोप

कांग्रेस संगठन की तरफ से जारी नोटिस में अमरजीत चावला पर 3 बड़े आरोप लगते हुए कहा है कि वह कांग्रेस दफ्तर में बैठकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां करते रहते हैं।

इसके अलावा उनपर यह आरोप भी लगाया गया है कि वह नये आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल द्वारा मंजूरी नहीं दिये जाने की स्थिति में पार्टी लाइन के समर्थन में बातें नहीं करके खुले रूप पर राज्यपाल की दिशा का समर्थन कर रहे हैं। वहीं चावल पर तीसरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ निंदा अभियान में लगातार शामिल रहने के भी आरोप लगाए गए हैं।

Recommended Video

    अडानी के हवाले केंद्र सरकार पर हमला, भक्त चरणदास ने कहा- प्रधानमंत्री चोर को बचा रहे हैं
    रायपुर में होने वाला कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन

    रायपुर में होने वाला कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस अनुशासन समिति ने अमरजीत चावला और अरविन्द नेताम के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायत की है। सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों यह शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंचा भी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष से यह प्रकरण अनुशासन समिति को सौंप दिया गया है। अब अनुशासन समिति ने इन दोनों नेताओं से उत्तर मांगा था।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन होने वाला है। आगामी 24, 25, 26 फरवरी को होने ववाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित देशभर के 12 से 14 हजार से कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: Mahendra Thar की हुई Tata Nano से टक्कर, फिर क्या हुआ देखिये

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+