छत्तीसगढ़: Mahendra Thar की हुई Tata Nano से टक्कर, फिर क्या हुआ देखिये
थार को मज़बूत और सुरक्षित माना जाता है,इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर साल ग्लोबल एनसीएपी गाड़ियों की सेफ्टी को लेकर एक लिस्ट जारी करता है। जिसमे अपने शानदार सेफ्टी फीचर्स के कारण थार को स्थान मिलता आया है।
Mahendra Thar: भारत में हर साल कई गाड़ियां लांच होती हैं। गाड़ियों के शौकीन लोगों को अपने शानदार डिजाइन , फीचर्स और मजबूती के चलते महेंद्रा थार बेहद पसंद है। लोग मानते हैं कि यह सुरक्षा के लिहाज से भी काफी बढ़िया गाड़ी है,लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक नाजुक नैनो ने महेंद्रा थार का वह हाल किया कि देखने वाले दंग रह गए।

थार पलट गई,शान से खड़ी रही नैनो
सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं,जिसमे इंटरनेट यूज़र्स भारी भरकम महेंद्रा थार का मजाक बनाते देखे जा रहे हैं। तस्वीर में बीच सड़क पर एक महेंद्रा थार गाड़ी पलटी हुई दिखाई दे रही हैं,जबकि पास में ही नाजुक सी नैनों शान से खड़ी हुई है। दरअसल यह तस्वीर दोनों गाड़ियों की आपसी भिड़ंत के बाद की हैं।

नंबर प्लेट भी नहीं सज पाई, शो रूम से निकली ही थी थार
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 15 फरवरी 2023 की है। जिसमे दुर्ग पदमनाभपुर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम चौराहा पर दो वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में एक महेंद्रा थार सड़क के बीचोबीच पलट गई। बताया जा रहा है कि थार बेहद ही तेज गति से आ रही थी,जो नैनो कार से टकराकर अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई। जिसके बाद मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने गाड़ी को वहां से हटाया। जानकारी के मुताबिक थार लेटेस्ट मॉडल की थी,उसको कुछ दिनों पहले ही खरीदा गया था।

यूज़र्स बोले, थार की जगह नैनो ही खरीद लेते हैं
अब सोशल मीडिया पर नैनों और थार के बीच हुई भिंड़त की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी ने फेसबुक पर घटना की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हमारे मोहल्ले पद्मनाभपुर में एक अजीब वाकया हुआ है । थार जीप को 90 अंश के कोण पर से चली आ रही, दूसरी सड़क से नैनो कार ने पिछले चक्के के पास टक्कर मारी और थार जीप बदहवास होकर उलट गई।
नैनो दूर आगे जाकर रुक गई,हालांकि उसका मुखड़ा बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ भी कहो टाटा से लड़ना आसान काम नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे किसी ने यही थार जीप खरीदने की सलाह दी थी। अब सोचता हूं वे नैनो ही खरीद लेने की सलाह देंगे।
Recommended Video


थार वालों का घमंड हुआ चकनाचूर
थार को कितना मज़बूत और सुरक्षित माना जाता है,इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर साल ग्लोबल एनसीएपी गाड़ियों की सेफ्टी को लेकर एक लिस्ट जारी करता है। जिसमे अपने शानदार सेफ्टी फीचर्स के कारण थार को स्थान मिलता आया है। अभी महिंद्रा थार 5 बेहद चर्चाओं में है। थार के 5 डोर वाले मॉडल में 6 कलर ऑप्शन और शानदार फीचर्स लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications