छत्तीसगढ़ में बीजेपी को चुनाव पूर्व मिली बड़ी सफलता, 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों ने दिया समर्थन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा को मतदान से पूर्व बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी को वोट देने का समर्थन पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के मुताबिक 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी. सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर भरोसा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार जताता हूं. निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में भरी हुंकार, कहा- हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी












Click it and Unblock the Notifications